अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बा अमृतपुर निवासी एवं समृद्धि न्यूज़ समाचार पत्र के संवाददाता प्रशांत अवस्थी के ताऊ व समाजसेवी रामकिशोर अवस्थी (भगत जी) का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताते चले कि भगत जी अपने जीवनकाल में समाजसेवा और जनहित कार्यों के लिए समर्पित रहे। उन्होंने अविवाहित रहकर अपना संपूर्ण जीवन समाज हित में न्योछावर कर दिया था। झाड़-फूंक एवं सांप काटने जैसे मामलों में उन्हें विशेष अनुभव था। उन्होंने वर्षों से उन्होंने हजारों लोगों की जान बचाई और अपने ज्ञान व सेवा भाव से असंख्य परिवारों को नया जीवन दिया। उनके हजारों शिष्य आज भी उनके मार्गदर्शन में लोगों की सेवा कर रहे हैं। प्रधान सचिन देव तिवारी ने भगत जी के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा, भगत जी जैसे सेवाभावी व्यक्ति का जाना एक युग का अंत है। उन्होंने अपने कर्मों से समाज में अमिट छाप छोड़ी। भगत जी के भतीजे मोहित अवस्थी ने बताया कि उनकी कुछ दिनों से तबियत खराब चल रही थी और बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार सुबह उनके आवास से गंगा घाट के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी। समृद्धि न्यूज परिवार ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। भगत जी के शिष्यों में मनोज बाजपेई, ज्ञान प्रकाश शर्मा, अनिल सक्सेना, डाले बाजपेई, जयवीर बाबा, संजीव शास्त्री सहित क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नहीं रहे हजारों को जीवनदान देने वाले रामकिशोर अवस्थी (भगत जी)
