कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर पीछे से सरिया व कंडे से हमला कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और अचेत हो गया। घटना के बाद हमलावर भाग गये। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव ईसापुर में तीन-चार दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय अचानक से पीछे से चार-पांच लोगों ने उन पर हमला कर दिया। सरिया और कड़े के हमले में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अब्दुल आहद निवासी ईसापुर ने बताया कि वह गांव में तीन-चार लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी गाली-गलौज होने लगी और कुछ लोगों ने पीछे से हमला कर दिया। अब्दुल आहद ने बताया कि हमलावरों में गांव के ही आलोक, खुर्शीद, गुफरान समेत 4-5 लोग शामिल थे। आलोक ने अपने हाथ में पहना कड़ा निकालकर और सरिया से हमला किया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। घटना के प्रत्यक्षदर्शी यासिर ने बताया कि जब उन्होंने अब्दुल आहद को उठाने की कोशिश की। तब तक आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही कमालगंज थाना पुलिस घायल को तत्काल कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आयी। उपनिरीक्षक द्वारा मेडिकल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। वहीं थाना प्रभारी ने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
रंजिशन युवक पर पीछे से सरिया से बोला हमला
