राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज व फ्रेंड्स क्लब स्टेडियम बना विजेता

सांसद खेल स्पर्धा के तहत खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ0 बीके गंगवार, एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख राजेपुर डा0 पल्लव सोमवंशी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का टास्क कराकर किया। धर्मेंद्र राजपूत जिला मंत्री भाजपा व राजकुमार वर्मा, अभिषेक बाजपेई, खो-खो प्रतियोगिता के नोडल प्रभारी संजीव कटियार, संजीव यादव, जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष बीना गौतम, जगदीश बघेल, विवेक यादव मौजूद रहे। प्रतियोगिता के संचालन में निर्णायक की भूमिका व्यायाम शिक्षक अतुल कटियार, अरुण यादव, आलोक यादव, अभिषेक कुमार, अभिषेक शाक्य, संजीव द्विवेदी, कुलदीप यादव, सुभाष यादव ने निभाई। संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। प्रतियोगिता में जनपद की पुरुष वर्ग में 18 टीमों एवं महिला वर्ग में 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जब सूनियन खो-खो में राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज विजेता व उप विजेता वीरेन्द्र स्वरुप एजुकेशनल सेंटर रहा। सब जूनियर बालक वर्ग खो-खो में विजेता राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज फतेहगढ़ व उप विजेता संविलियन विद्यालय प्रहलादपुर संतोष शमशाबाद रहा। जूनियर बालिका खो-खो वर्ग प्रतियोगिता में विजेता फे्रंड्स खो-खो क्लब मुजफ्फरपुर पट्टी रहा। उप विजेता जेएसएम पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ रहा। जूनियर बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में विजेता खो-खो क्लब दलेलगंज शमशाबाद रहा। उप विजेता स्टेडियम फतेहगढ़ रहा। सीनियर बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में स्टेडियम टीम फतेहगढ़ विजेता बनी व सीपी इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा। सीनियर बालक खो-खो प्रतियोगिता में जेएसएम फतेहगढ़ इंटर कालेज विजेता बना। वहीं उप विजेता एबीआईसी शमशाबाद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *