फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अत्यधिक ठंड/शीतलहर, घना कोहरा के चलते नर्सरी से कक्षा-१२ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान/चेतावनी तथा जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त अनुमति के अनुपालन में जनपद में अत्यधिक ठंड/शीतलहर, घना कोहरा होने की स्थिति में छात्र/छात्राओं के आवागमन में होने वाली कठिनाईयों एवं छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं समस्त प्रकार के मान्यता प्राप्त विद्यालय (आई0सी0एस0सी0 बोर्ड) सी0बी0एस0सी0 बोर्ड जो नर्सरी से कक्षा-12 तक संचालित है में दिनांक-22 दिसम्बर एवं 23 दिसम्बर का अवकाश घोषित किया जाता है। साथ ही आदेशित किया जाता है कि विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियमित विद्यालय में उपस्थित रहकर निर्वाचन कार्य एस0आई0आर0 विभागीय कार्यों एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों का अनुपालन करेगें। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने दी है।
