कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने एक आरोपी पर आम्र्स एक्ट और दूसरे पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम (गुंडा एक्ट) के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रायपुर खास निवासी नईम अहमद खां पुत्र जफर अहमद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध शस्त्र बरामद हुआ। पुलिस ने नईम के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र के गांव ममापुर निवासी अमन उर्फ पंकज पुत्र सूरजपाल को गिरफ्तार किया गया। अमन के खिलाफ पहले से धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 343/25 दर्ज है। उसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मुकदमा संख्या 345/25 के तहत धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम (गुंडा एक्ट) के तहत भी कार्रवाई की है। कायमगंज कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने दो अभियुक्तों को भेजा जेल
