खुलासा: शादी में लडक़ी संग पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना की टीम ने पीटा?

समृद्धि न्यूज। पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने का मामला फिर सुर्खियों में है। स्मृति के बचपन के दोस्त विद्यान माने ने खुलासा किया है कि स्मृति ने पलाश को एक दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसकी पिटाई भी की थी। बॉलीवुड म्यूजिशियन 5 पलाश मुच्छल फिर से सुर्खियों में हैं, इस बार उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक नया और विवादित बयान सामने आया है। हाल ही में इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर विद्यान माने ने पलास पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसी बीच विज्ञान माने का नाम देकर मीडिया में एक और खबर तेजी से चल रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि विद्यान ने स्मृति और पलाश की शादी टूटने की वजह का खुलासा किया है। दिए गए इंटरव्यू में क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त विद्यान माने ने पलाश मुछाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्मृति मंधाना से शादी वाले दिन पलाश एक दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पर पकड़ा गया। म्यूजिक कंपोजर पलाश ने क्रिकेटर स्मृति मंधाना को शादी वाले दिन चीट धोखा किया। 34 साल के विद्यान माने इसे लेकर कहा मैं शादी की तैयारियों (23 नवंबर 2025) में मौजूद था, जब उन्हें एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया, भयानक सीन था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उन्हें पीट दिया। पूरा परिवार चिंदी चोर है, मुझे लगा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह मेरे लिए पूरी तरह उल्टा पड़ गया। उन्होंने आगे कहा, जब मैं पिछले महीने उनकी मां अमिता मुच्छल से मिला, तो उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज करने का बजट अब बढक़र 1.5 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने मुझसे और 10 लाख रुपये निवेश करने को कहा, वरना मुझे कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि मुझे शिकायत दर्ज करनी पड़ी। बताते चलें कि 23 नवंबर को मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। बाद में स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। लेकिन शादी नहीं हुई। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन की वीडियो हटा दिए हैं, उनकी दोस्तों ने भी फोटो, वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। वहीं पलाश मुच्छल ने इन आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया है उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए इस पूरे मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि ये आरोप उनकी छवि को खराब करने के इरादे से लगाए गए हैं उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले को कानूनी रूप से सुलझाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *