आप के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सलमान अहमद

समर्थकों ने मिठाई बांटकर फूल मालाओं से किया स्वागत
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर भुक्सी निवासी समाजसेवी सलमान अहमद को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह की सहमति पर जिला प्रभारी प्रदेश सचिव मोहम्मद आदिल सिद्दीकी द्वारा प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष अहमद द्वारा सलमान अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके शुभ चिंतकों ने बधाईया दी। सलमान अहमद को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।समाजसेवी जनप्रतिनिधि सलमान अहमद जो एक लंबे समय से समाजसेवी की भूमिका निभाकर आम लोगों में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की सहमति तो जिला प्रभारी प्रदेश सचिव मोहम्मद आदिल सिद्दीकी द्वारा प्रस्तावित जिला प्रभारी प्रदेश सचिव जनाब शकील मलिक द्वारा सलमान अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उधर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि पार्टी के साथ साथ सामाजिक हितों में कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *