RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह

सरकार ने राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​को अगला रिजर्व बैंक गवर्नर नियुक्त किया है।  1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी मल्होत्रा, शक्तिकांत दास की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल मंगलवार (10 दिसंबर, 2024) को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा ​​आरबीआई के 26वें गवर्नर होंगे।

RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा होंगे. उनका यह कार्यकाल अगले 3 साल के लिए होगा. वह आरबीआई के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. 10 दिसंबर को आरबीआई के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. बता दें कि साल 2022 में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को केंद्र ने रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रुप में नामांकित किया था. संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. नवंबर 2020 में आरईसी के चेयरमैन और एमडी बने थे. इससे पहले वो ऊर्जा मंत्रालय में अडिशनल सेक्रेटरी के पद पर भी काम कर चुके थे. संजय मल्होत्रा ने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री आईआईटी कानपुर से ली है. वहीं उन्होने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अपना मास्टर्स पूरा किया. बीते 30 सालों से मल्होत्रा पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों में अपनी सेवा दे चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *