फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं सदर प्रभारी डॉ0 दिलीप यादव ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव सहित अन्य नेताओं के साथ अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
डॉ0 दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा निकाली जा रही रैलियों का उद्देश्य केवल राजनैतिक स्वार्थ है, जबकि उनके कार्यों से होल्कर समाज को कोई लाभ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ की राजनीति कर रही है, जिसे जनता भली भांति समझ चुकी है, और 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर हमें एक-एक बूथ पर मेहनत करनी होगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवाह्न किया कि नए मतदाताओं, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पार कर चुके युवाओं एवं नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोडऩे का कार्य प्राथमिकता से करें। सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ स्तर की सक्रियता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, सर्वेश अम्बेडकर आदि ने अपने-अपने विचार रखे। संचालन इलियास मंसूरी ने किया। इस अवसर पर विवेक सिंह यादव, बंटी यादव, अशोक अंबेडकर, साजिद अली खान, स्लीम खान, चंद्रेश राजपूत, मुजाहिद अंसारी, रमेश चंद्र कठेरिया, शिव शंकर शर्मा, रामपाल यादव, कमल हसन, विजय अनुरागी, विनीत परमार, अश्विनी यादव, रवि यादव, अखिल कठेरिया, निजाम अंसारी, आजाद अनेश, अमित कठेरिया, अजय यादव, लक्ष्मी देवी राजपूत, मुख्तार आलम आदि उपस्थित रहे।
सपाईयों ने मनायी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
