डीएम से वार्ता के बाद सत्यगिरि महाराज का आंदोलन स्थगित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट गंगा तट पर 3 जनवरी 2026 से माघ मेला श्री रामनगरिया करा शुभारंभ हो गया। वहीं 4 जनवरी को व्यवस्थाओं को लेकर श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा संत समिति के अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज ने व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर अनशन करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, एसडीएम सदर रजनीकांत पाण्डेय ने सोमवार शाम को मेला से रामनगरिया क्षेत्र की छठी सीढ़ी पर लगे श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा में पहुंचकर महंत सत्यगिरि महाराज से भेंट की और कहा की जो भी समस्याएं हैं आप मुझको बताएं। उन समस्याओं का निदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेला आप सभी साधु संतों का है और आप सभी से मेले में अपेक्षित सहयोग की आशा है। प्रशासनआपके साथ पूरी तरह से खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *