खनन कर रहे विधायक के करीबी की जेसीबी व ट्रैक्टर एसडीएम ने पकड़ी

लम्बे समय से चल रहा है अवैध कारोबार, कई लोग शामिल
पट्टा धारक ने एसडीएम के चालक व पुलिस को सुविधा शुल्क देने का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
शमशाबाद से सटे ग्राम इमादपुर थमरई के पास खनन कर रही जेसीबी व दो ट्रैक्टरों को एसडीएम ने पडक़र पुलिस की हिरासत में दे दिए। वहीं कन्हैया लाल निवासी सुल्तानगंज खरेटा को 3 महीने के लिए खनन का पट्टा दिया गया था। जिसकी अवधि 28 मई से 25 अगस्त को खत्म हो रही है। वहीं पता चला है कि कन्हैया लाल सहित कई अन्य लोग विधायक के करीबी है और खनन का कार्य करवाने में शामिल है। जिसमें बरझाला और शमशाबाद के दो दबंग नेता भी शामिल है। एसडीएम देर शाम 7 बजे के करीब शमशाबाद से कायमगंज की तरफ जा रहे थे, तभी इमादपुर से 500 मीटर आगे जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को सडक़ किनारे खड़े हुए देखा। जिस पर एसडीएम ने वहां मौजूद लोगों से प्रपत्र दिखाने को कहा, जिस पर किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी व दो ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान जेसीबी का चालक पहिया पंचर कर फरार हो गया। जिस कारण जेसीबी को मौके पर ही पुलिस की निगरानी में खड़ा करा दिया। दोनों टै्रक्टरों को थाने पहुंचाया गया। लेखपालों की एक टीम ने खनन की जगह का निरीक्षण कर एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी। वहीं खनन पट्टा धारक कन्हैया लाल का कहना है कि उसके द्वारा मोटी रकम चढ़ाने के बावजूद भी अधिकारी और पुलिस उसका शोषण कर रही है। जेसीबी व दोनों टै्रक्टर सडक़ किनारे खड़े थे, खनन में शामिल नहीं थे। वहीं खनन पट्टा धारक का यह भी आरोप है कि एसडीएम के चालक को गूगल-पे के द्वारा एक हजार रुपये सुविधा शुल्क दे चुका है और मेरी जेसीबी के सभी टायर प्रशास के इशारे पर फाड़ दिये गये। अगर इस तरीके से हमारा उत्पीडऩ होता रहेगा तो मैं अपना पट्टा डीएम के सामने सरेंडर कर दूंगा। वहीं दबी जुबान से कई लोगों ने बताया कि खनन करने वाले लोग अपने आपको को विधायक का दायिना हाथ बताते है। जिससे क्षेत्रीय लोग व थाने की पुलिस विरोध नहीं करती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *