फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री कामेश्वर नाथ सुन्दकाण्ड समिति नवदिया के तत्वाधान में उर्मिला वाटिका में चल रही श्री राम कथा महामहोत्सव एवं दुर्लभ सत्संग में तृतीय दिवस को ऋषिकेश से पधारे बाल सन्त भोले बाबा जी महाराज ने शिव महिमा का बखान किया। साथ ही शिव पार्वती के विवाह को सुंदर, अनुपम, जीवन्त झांकियों को देख पंडाल में उपस्थित सैकड़ों भक्तगण भाव विभोर होकर झूम उठे। राम कथा में शिव परिवार की अनुपम एवं जीवंत झांकियां का मंचन भी किया गया। जिसको देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। गुरुवार को कार्यक्रम में मुख्य यजमान राजेश मिश्रा एडवोकेट एवं अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे। राम कथा में प्रतिदिन गीतोक्त स्तुति, प्रार्थना, प्रवचन एवं प्रभातफेरी सुबह 05 बजे से 07 बजे तक, संगीतमय श्रीराम कथा एवं प्रवचन दोपहर 02 बजे से 06 बजे तक, भजन कीर्तन एवं सत्संग रात्रि 08 बजे 10 तक चलता है। कार्यक्रम की व्यवस्था में अंबिका प्रसाद द्विवेदी, आदेश शुक्ला, शैलेश मिश्रा, सुभाष दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, पंकज दीक्षित, छोटेलाल गुप्ता, गौरव मिश्र, गौरव शुक्ला, संतोष दुबे, पुष्कर मिश्रा, पंकज मिश्रा, राजीव मिश्रा, सुदेश मिश्रा, प्रहर्ष मिश्रा, रवि मिश्रा, सरिता दीक्षित, प्रतिभा मिश्रा, निधि त्रिपाठी, वंशिका कटियार, रामादेवी कटियार, लवी मिश्रा, डोली मिश्रा, प्रज्ञा त्रिपाठी, श्रेय मिश्रा आदि ने सहयोग किया। कथा विश्राम के पश्चात बूंदी के प्रसाद का वितरण किया।
राम कथा महामहोत्सव में तीसरे दिन शिव महिमा का किया गया बखान
