श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट ने बांटे कंबल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। रविवार को श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर कोतवाली कायमगंज पर एक विशाल नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी उपस्थिति रहे। सभी पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र सहयोग किया। इस द्वितीय कंबल वितरण कार्यक्रम में 251 कम्बल वितरण कर इस कडक़ड़ाती ठंड में गरीब बुजुर्ग महिलाओं और विकलांगों को बड़ी राहत पहुंचाई गयी। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीयों ने बताया कि इस तरह समाज सेवा के कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे। इस ट्रस्ट द्वारा निस्वार्थ सेवा कई सालों से लगातार चल रही है। कार्यक्रम में अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, नीरज अग्रवाल, अशोक गंगवार, रश्मि दुबे, संगम शाक्य, कन्हैया लाल, आसिफ मंसूरी, डाक्टर उत्तम सरकार, दीपक शाक्य, विपिन कोहली, रूपलाल वर्मा, मनोज कौशल डिस वाले, प्रियंका पाल, राम प्रकाश शाक्य, शैलेन्द्र यादव, दिलीप, सत्यम, दिव्यांस, पारस, देव आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी व प्रबंधक संगम शाक्य ने बताया इस तरह के कार्यक्रम बराबर होते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *