इंटरलॉकिंग,आरसीसी,नाली निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट
हरदोई, समृद्धि न्यूज। पिहानी ब्लाक की ग्राम पंचायत रामपुर कोंडा और बरी में ग्राम निधि में महा घोटाला की बू आ रही है।जिसकी शिकायत लगभग 2 साल से की जा रही है,परंतु अभी तक किसी भी जिम्मेदार ने संज्ञान नहीं लिया है।यहां पर इंटरलॉकिंग कार्य से लेकर आरसीसी और नाली निर्माण में करोड़ों का खेल किए जाने से गांव विकास से अछूते रह गए।जो आमजनमानस के लिए निराशा से कम नहीं हैं।गड़बड़ी की गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही नियमों का पालन किया गया है।घटिया ईंटें,रेत की जगह मिट्टी डालकर भुगतान करा लिया है।जिसकी वायरल हो रहीं तस्वीरें और वीडियो ही काफी हैं।सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं तस्वीरों और वीडियो में साफ दिख रहा है कि निर्माण कार्यों किस हद तक भ्रष्टाचार किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ब्लाक से लेकर उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की,लेकिन किसी ने कोई सटीक जवाब नहीं दिया।
ब्लाक पिहानी की ग्राम पंचायत रामपुर कोंडा में गौशाला,आवास, हैंड पंप रिवोर,मनरेगा,इण्टर लॉकिंग नाली,शौचालय आदि में वर्ष
2022 से लगातार घोटाले को जिम्मेदारों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा करने के बावजूद अभी तक न कोई जांच हुई और न ही कोई कार्यवाही की गई।वहीं जिम्मेदार उक्त प्रकरण पर कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।
ग्राम पंचायत निधि सहित मनरेगा योजना में बड़े घोटाले की बू?
