संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती के घर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष

सीओ से वार्ता कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विगत दिनों कोतवाली कायमगंज के गाँव जिजपुरा निवासी महेंद्र जाटव की 21 वर्षीय पुत्री नीलम जानवरों के बाड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। जिसे लोहिया से सैफई पीजीआई और वहां से लखनऊ रिफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने ग्राम जिजपुरा पहुंचकर पीडि़त परिवार से मुलाकात की। पीडि़त परिवार ने सपा जिलाध्यक्ष को बताया कि बेटी ने बताया है कि कोई नकाबपोश आया था, जिसने उसके मुंह पर टेप लगाकर बोतल में लाए पेट्रोल को उसके ऊपर डाल दिया और आग के हवाले कर दिया।
जिलाध्यक्ष ने पीडि़त परिवार को भरोसा दिलाया कि वह हर कीमत पर उनके साथ हैं, प्रशासन से न्यायिक/निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इस प्रकरण से अवगत कराएंगे और न्याय दिलाने में मदद करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष के गाँव पहुंचने की खबर पाकर क्षेत्राधिकारी कायमगंज भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी कायमगंज से वार्ता के क्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की और पीडि़त परिवार को न्याय न मिला तो आंदोलन किया जायेगा। जिला सचिव राधेश्याम सविता ने कहा कि हर हाल में पीडि़त को न्याय दिलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *