अमिताभ श्रीवास्तव
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा जारी एस.आई.आर. प्रक्रिया को एक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एस.आई.आर. की पूरी प्रक्रिया से रूबरू कराया।जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि एस.आई.आर. चुनाव आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल है। बैठक का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एस.आई.आर. के लिए प्रशिक्षित करना और उन्हें पार्टी के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के कार्यों में भी जुड़ने का अवसर मिलेगा।जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि एस.आई.आर. प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करना होगा।उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. प्रक्रिया को सफल बनाने से पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने में मदद मिलेगी।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एस.आई.आर. के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और अपने सुझाव भी रखे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बैठक में उपस्थित सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं का आभार प्रकट किया।सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटे लाल यादव व संचालन राजित राम रावत ने किया।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव,सीताराम यादव,रेहान अहमद,शिव मगन मौर्य,राज बहादुर यादव,कल्लन प्रधान, केदार नाथ पाल,तनवीर अहमद, प्रदीप यादव,सोहन लाल,पिंटू वर्मा,सगीर अहमद,शारदा प्रसाद यादव,शुभम यादव सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता के अलावा ग्रामीण भी मौजूद रहे।
