विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के तहत भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरूवार को डीएन पीजी कॉलेज फतेहगढ़ में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत के तत्वाधान में आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ0 राम नरेश सिंह, जिला नोडल अधिकारी डॉ0 आलोक बिहारी शुक्ल, जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी एवं महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 मो0 अमीन की निर्देशन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य व विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार व बीवीडीसी की प्राचार्या डॉ0 रश्मि प्रियदर्शनी रही। निर्णायक मण्डल में सुरेन्द्र पाण्डेय, प्राचार्य डॉ0 रमन प्रकाश, प्राचार्या डॉ0 कल्पना सिंह, प्राचार्या डॉ0 शशिकिरण सिंह, डॉ0 पारूल मिश्रा रही। अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ0 मुकेश सिंह राठौर, डॉ0 श्याम मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता का विषय (आपातकाल के 50 वर्ष) भारतीय लोकतन्त्र के लिये शिक्षा रहा। प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। छात्राओं ने वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अथितियों का माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आये हुए अतिथियों ने आपातकाल के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य डॉ0 आर0एन0 सिंह ने आभार व्यक्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से विशाल एवं करन सिंह, द्वितीय स्थान शुनी पाठक एवं तृतीय स्थान पर दिवस राजपूत रहे। संचालन वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता विनय कुमार बाथम ने किया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 विनीता वर्मा, डॉ0 आलोक कुमार सिंह, डॉ0 अजहर जुनैद आलम, डॉ0 अशोक कुमार शर्मा, डा0 पंचम कुमार, डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी, सरस पाठक, वीरभान सिंह, अनामिका मिश्रा एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में रामभान सिंह सेंगर, योगेन्द कुमार सिंह, रणबीर सिंह, हर्षित दीक्षित, कुलदीपक यादव, प्रशान्त कुमार, ओमप्रकाश सिंह, श्याम सुन्दर, देवेन्द्र शर्मा, विकारा गौतम, श्रुति शरण, योगेन्द्र, विधायक पुत्र संदीप शाक्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *