कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराम कथा महोत्सव एवं दुर्लभ सत्संग का कलश यात्रा के साथ धूमधाम से शुभारंभ हुआ। श्री कामेश्वरनाथ सुंदरकांड समिति नवादिया फतेहगढ़ द्वारा आयोजन नवदिया स्थित एक गेस्ट हाउस में कराया जा रहा है।
मंगलवार को कलश यात्रा भारत माता मंदिर से कुटरा चौराहा होते हुए सत्संग स्थल उर्मिला गेस्ट हाउस तक मुख्य यजमान राजेश मिश्रा एवं स्नेहाप्रभा के साथ लगभग 2 सैकड़ा अन्य महिलाओं द्वारा सत्संग स्थल पर पहुंचे। सरिता दीक्षित, प्रतिभा मिश्रा, निधि त्रिपाठी, वंशिका कटियार, रामादेवी कटियार, लवी मिश्रा, डोली मिश्रा, प्रज्ञा त्रिपाठी, श्रेय मिश्रा, प्रेरणा पांडे, मधु शुक्ला आदि महिलाएं कलश यात्रा में मुख्य रुप से साथ रहीं।

ऋषिकेश से पधारे मुख्य कथा व्यास महंत बाल संत भोले बाबा जी महाराज, प्रवचनकर्ता विद्यासागर महाराज, किशनदास महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा सम्पन्न हुई। कलश यात्रा मार्ग पर भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। सत्संग स्थल को फूल मालाओं से सजाया गया। प्रतिदिन गीतोक्त स्तुति, प्रार्थना, प्रवचन एवं प्रभातफेरी सुबह 05 बजे से 07 बजे तक, संगीतमय श्रीराम कथा एवं प्रवचन दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक, सत्संग सायं 05 बजे से 06 बजे तक, भजन कीर्तन रात्रि 08 बजे से 10 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था अंबिका प्रसाद द्विवेदी, आदेश शुक्ला, शैलेश मिश्रा, सुभाष दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, पंकज दीक्षित, छोटेलाल गुप्ता, गौरव मिश्रा, गौरव शुक्ला, संतोष दुबे, पुष्कर मिश्रा, पंकज मिश्रा, राजीव मिश्रा, सुदेश मिश्रा, प्रयास मिश्रा, रवि मिश्रा, विजय चौहान, ओमेंद्र यादव आदि ने संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *