फेयरवेल पार्टी में जमकर झूमे छात्र, चेहरे पर खुशी आंखों में दिखा विदाई का दर्द

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। साईं मीर कालेज ऑफ फार्मेसी कन्नौज में शनिवार को डी0 फार्मा0 द्वितीय वर्ष (बैच-२०२१) के छात्रों का विदाई समारोह डी0फार्मा0 प्रथम वर्ष (बैच-२०२२) के छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रशासनिक अधिकारी शशिभूषण सिंह, साईं मीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ0 अर्पित कटियार, साईं मीर लॉ के प्राचार्य सुधीर कुमार बघेल, सार्इं मीर पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य दिपिन बाथम एवं साईं मीर डिग्री कालेज के प्राचार्य मनोज दुबे ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस दौरान सभी छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनायें दी और खट्टी-मीठी यादों को शेयर किया। डी0फार्मा0 द्वितीय वर्ष के छात्रों के चेहरों पर खुशी तो दिखी, लेकिन कॉलेज से विदाई का दर्द वो छुपा नहीं सकें। सभी छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसके आधार पर मिस्टर प्रिंस एवं मिस प्रिंसेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें डी0फार्मा0 द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम शर्मा ने मिस्टर प्रिंस व छात्रा आविदा ने मिस प्रिंसेस का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर कॉलेजके चेयरमैन डॉ0 जितेन्द्र सिंह तथा चेयरपर्सन डॉ0 अनीता रंजन ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उन्हें शुभकामनायें दी। साथ ही साथ प्राचार्य डा0 अर्पित कटियार ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी आगे चलकर प्रबुद्ध देशभक्त एवं विविध कौशलों से परिपूर्ण सभ्य नागरिक बनेंगे एवं समाज और देश के विकास में अपना यथासंभव सक्रिय योगदान देकर अपने मानव जीवन को सफल बनायेंगे। इस अवसर पर साईं मीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी से रश्मी सिंह, खुशबू वर्मा, उमान्श नारायण अवस्थी, विजय गौतम, अरुण कुमार, रोली साहू, शर्मिला मौर्या, अनुज यादव, शिवाकान्त, देवेन्द्र कुमार, रजनीश कुमार, शालिनी श्रीवास्तव, दीपक प्रजापति, रितुकेश कुमार, नैन्शी, काजल, पारुल, शालिनी प्रजापति, आदिती शर्मा, रजत शाक्य एवं रेहान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *