नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

समृद्धि न्यूज। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को पहलगाम आतंकी हमले पर कथित विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बुधवार को एक बड़ी अंतरिम राहत मिल गई है। शीर्ष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, लेकिन यह भी साफ किया है कि उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा। भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को देशद्रोह के केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। नेहा राठौर के खिलाफ देशद्रोह का केस पहलगाम अटैक के बाद शेयर की उनकी पोस्ट के बाद दर्ज हुआ था। इसी मामले में हाईकोर्ट ने नेहा राठौर की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। इसके बाद नेहा सिंह राठौर का एक बयान एक्स पोस्ट के जरिए सामने आया है। नेहा सिंह राठौर ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मेरी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस बड़ी राहत के लिए आपका धन्यवाद। पहलगाम की घटना के बाद नेहा सिंह राठौर ने पोस्ट किए थे। इस पर अभय निर्भीक नाम के कवि ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में नेहा सिंह की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, जिसको लेकर नेहा राठौर ने हाई कोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए अपील की थी। हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ नेहा सिंह राठौर सुप्रीम कोर्ट गई थी। राहत मिलने पर उन्होंने पोस्ट किया है। सुप्रीम कोर्ट ने नेहा की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी। उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह को नोटिस जारी किए। नेहा को 19 जनवरी को पुलिस जांच में हाजिर होने और पूरी पूछताछ में सहयोग करने का सख्त निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *