आज भी कई शिक्षकों ने पहुंचकर प्राप्त की सरकारी सिम
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा की अगवाई में नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर आगामी रणनीति बनायी। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक पहुंचे और कार्यालय पर विरोध जताया। जिसमें उन्होंने बताया की शिक्षक भवन विशाल दरबार लालकुआं लखनऊ में आयोजित बैठक में यहां से शिक्षक जायेंगे और ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसके लिए संघर्ष समिति तथा तहसील प्रभारी के सभी पदाधिकारी को एक्टिव करना है कि सभी विकास खंड क्षेत्र के अध्यक्ष, मंत्री एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारी ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को वापस लेने हेतु शिक्षकों की सहमति प्राप्त करेंगे। इसके अलावा, 11, 12 व 13 जुलाई को बैठक कर रणनीति बनायी जायेगी। 23 जुलाई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना आयोजित किया जाना है। 15 जुलाई को एक ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करेंगे। 14 जुलाई को अपराह्न २ से 3.30 तक प्रदेश स्तर पर ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। वहीं आज भी सैकड़ों शिक्षकों ने सरकारी सिम भी खंड शिक्षा कार्यालय से प्राप्त की। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सुशील माथुर, ज्ञान सिंह, आनंद वर्ण, राणा बिहारी लाल, सुनील पाल, राघवेंद्र सिंह, प्रताप नारायण, विकास पाल, राजीव राजपूत, दीपक कुमार, अनुराग ज्ञान रतन, मनीष कुमार, अजय, शिव वीर सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने बनायी रणनीति
