टीईटी अनिवार्यता के विरोध में धरना प्रदर्शन कर शिक्षकों ने किया पैदल मार्च

प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश चौहान ने की। संचालन मंत्री राजकिशोर शुक्ला एवं राकेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने काले कानून के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए बीएसए कार्यालय से जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि टीईटी अनिवार्यता को समाप्त किया जाये। यह जबरदस्ती शिक्षकों पर सरकार द्वारा थोपा गया काला कानून है। जिसको किसी हाल में शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। पिछले एक सप्ताह से शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी था। जिसके तहत गुरुवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने पहुंचकर बीएसए कार्यालय पर आयोजित धरने में भाग लिया। पैदल मार्च कर नगर मजिस्टे्रट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अभिनेश मिश्रा, डा0 वीरेंद्र त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान, जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ला, अलका कौशल, सीता यादव, मुन्नालाल यादव, अनीस खां, अमित मिश्रा, डॉ0 देवेंद्र यादव, राजेश कुमार यादव, श्याम सिंह, जितेंद्र यादव, निर्देश गंगवार, अश्विनी चतुर्वेदी, सुशील माथुर, डॉ0 उपेंद्र गंगवार, अमित कुमार, इसरार अहमद, शाहिद गौरी खान, शकील अहमद, मुफीद, आमिर, उजैर, अरविन्द यादव, केपी सिंह, राघवेन्द्र, देवेश, अनुराग, राहुल गंगवार, पवन गुप्ता, श्याम जी शुक्ल, मनोज वर्मा, ओम सिंह, गजेंद्र सिंह, अनुराग पांडेय, विजय कनौजिया, विनोद पाठक, राजीव, विपिन सिंह, सत्यभामा राठौर, अर्चना शुक्ला, अनुपम मिश्रा, फारिया, समरा, अर्चना, अंजू, सुनीता, लीना, आरती, प्रीती, ममता सहित शिक्षक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *