
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात चोरों ने बाग से चार सागौन के पेड़ काट लिये। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार शमशाबाद ब्लॉक के ग्राम राजलामई के मास्टर शिवराज सिंह के आम के बाग की बाउंड्री पर सागौन के पेड़ लगे हुए थे। जिसमें से चार पेड़ रात्रि में चोरों ने काट लिए। बताते हैं कि पुलिस रात्रि में गस्त करती रही और चोर पेड़ काट ले गये। बताते चलें कि शिवराज सिंह कानपुर में रहते हैं। उसका बाग नगला सेठ का एक व्यक्ति बटाई पर करता है। जो सुबह अपने धान की कटाई के लिए गया था, तो उसने पेड़ कटे हुए देखे। जिस पर बटाईदार ने शिवराज सिंह को घटना की सूचना दी। पूर्व में भी ठंडी कुइयां और सिकंदरपुर सम्पर्क मार्ग के बीच एक बाग से अज्ञात चोरों द्वारा सागौन के ६ पेड़ काट लिये गये थे। मालिक ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। —————
