मटकी फोड़ कार्यक्रम में टीमें रही असफल, जेसीबी बुलाकर मोटकी फोड़ रस्म की गई पूरी

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। सिद्धिविनायक कमेटी के बैनर तले मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीमों द्वारा मटकी फोडऩे की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी मटकी नहीं फोड़ पायी। कमेटी के अध्यक्ष ने जेसीबी के सहारे मटकी को फोडक़र कार्यक्रम की रस्म निभाई गई। कमेटी की ओर से विजेत टीम को २१०० रुपये देने की घोषणा की गई थी।
गुरुवार को नगर में स्थित गंगा रोड पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन सिद्धिविनायक कमेटी द्वारा किया गया। मटकी को लगभग 25 फुट की ऊंचाई पर लटकाया गया था। कार्यक्रम को देखने के लिए नगर में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में अलग-अलग मोहल्लें से तीन युवा लोगों की टीम को सम्मिलित की गई थी। जिसमें नगर के मोहल्ला चौहटन निवासी प्रथम टीम में राजू तथा दित्तीय में टीम भूरे यादव तथा तृतीय टीम नीलू कश्यप निवासी मोहल्ला जटपुरा शामिल थे। तीनों टीमों के सदस्यों ने मटकी को फोडऩे की कोशिश की। कमेटी की तरफ से कई बार मौका दिया गया, लेकिन टीमें असफल रही। कमेटी के अध्यक्ष जोगराज राजपूत ने जेसीबी के सहारे मटकी को फोडक़र रस्म अदायगी की। इस बार कमेटी की तरफ से विजेता टीम को 21०० रुपए देने की घोषणा की गई थी। कोई भी युवा टीम मटकी को नहीं फोड़ सका। कार्यक्रम देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बताया गया है बड़ा कार्यक्रम होने के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस नजर नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *