संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता-एसपी

 संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलायी शपथ
थाना मऊदरवाजा व राजेपुर में भी दिलायी गयी शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ-साथ सबसे बड़ा संविधान भी रखता है। संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है। सभी को संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।
थाना मऊदरवाजा में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को संविधान दिवस पर शपथ दिलाई और संविधान के विषय में विस्तृत जानकारी दी। थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मियों को संविधान में लिखित समस्त अनुच्छेदों का निष्ठापूर्वक पालन करने और कराने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह के साथ एसएसआई वीरेंद्र सिंह, बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार, बजरिया चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह, एसआई पंकज कुमार, एसआई अजय कुमार, कांस्टेबिल सौरव चौधरी, कांस्टेबिल सुभाष पांडेय, कांस्टेबिल विनीत चौधरी, महिला कांस्टेबिल मोनिका तिवारी, सोनी और विमलेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।संविधान दिवस पर राजेपुर थाना परिसर में एक कार्यक्रकम आयोजित किया गया। जिसमें थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने पुलिसकर्मियों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करने का संकल्प लिया। थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान पर जोर देते हुए बताया कि भारत का संविधान अनेकता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को देश की अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने तथा संविधान की रक्षा करने की भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार के साथ दरोगा श्याम बाबू, दरोगा अमित कुमार और अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *