33 कीटनाशी दुकानों पर छापा, दो को कारण बताओ नोटिस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद के कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर कीटनाशी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जनपद के समस्त तहसीलों में कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कराते हुए छापे हेतु कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। गठित की गई टीम में कीटनाशी निरीक्षक उपकृषि निदेशक व वरिष्ठ प्राविधि सहायक गु्रप-ए (कृषि रक्षा) को तहसील सदर, जिला कृषि अधिकारी व आलू एवं शाकभाजी अधिकारी को तहसील कायमगंज, जिला कृषि रक्षाधिकारी व जिला गन्ना अधिकारी को तहसील अमृतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम ने छापे के दौरान कीटनाशी के 5 नमूनें ग्रहित किये एवं 33 प्रतिष्ठानों पर छापा/निरीक्षण की कार्यवाही की। नमूनों को जांच हेतु प्रदेश की प्रयोगशलाओं में भेजा जायेगा। अमानक पाये जाने पर सम्बन्धित विके्रता के विरूद्ध न्यायालय में वाद संस्थित करने के साथ ही विधिक कार्यवाही भी की जायेगी। जांच के समय बिना किसी कारण प्रतिष्ठान बंद कर दिया गया है, जिनको कारण बताओ नोटिस दिये गये। गैसर्स-गों वैष्णों बीज भण्डार आंतर बिना सूचना के दुकान बन्द पाये जाने के कारण व मैसर्स-कुशवाहा खाद एवं बीज भण्डार सलेमपुर राजेपुर बिना सूचना के दुकान बन्द पाये जाने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए छापे की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। स्टॉक तथा बिक्री रजिस्टर जो जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रमाणित कर विक्रेताओं को दिया जाता है, सभी प्रतिष्ठानों पर रखना अनिवार्य है। समस्त बिके्रता जिन कीटनाशी कम्पनियों के कीटनाशक दवा बिक्री कर रहे हैं, उसके अथॉरिटी का अंकन लाइसेंस में अवश्य करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *