सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक संपन्न हुई। सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव ने अध्यक्षता की। संचालन जिला महासचिव अमित कुमार ने किया। बैठक प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया रहे। बैठक को सफल बनाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन की विस्तार देते हुए विवेक शर्मा को जिला सचिव, बलवीर शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेश कुमार को जिला सदस्य आदि पदाधिकारी बनाकर जिम्मेदारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह का निधन हो जाने पर सैनिक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदेश सचिव रामाधार सिंह यादव, प्रदेश सदस्य छोटे सिंह यादव, बेच लाल यादव, राजेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, रघुवीर सिंह, बहादुर सिंह, कश्मीर सिंह, बलवीर सिंह शर्मा, वेद प्रकाश गौतम, भूपेंद्र सिंह, शंभू दयाल, योगेश कुमार, विवेक शर्मा, दीप सिंह, बलराम सिंह यादव, राजीव सिंह यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *