फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 21वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की प्रतियोगिता के क्रम में समिति सभागार में डांस चैंपियन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने आजा नचले, दीवानी मस्तानी, ढोला, वो कृष्णा है, चिकनी चमेली, घर मोरे परदेशी, कान्हा सो जाए जरा, डांस मेरी रानी एवं हिपोप आदि पर प्रतीभाओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगभग 25 से 30 प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विशेष रूप से वेश भूषा पर विशेष ध्यान दिया। निर्णायकों ने ड्रेस, प्रदर्शन, भाव के आधार पर अंकन किया। निर्णायकों के निर्णय के आधार पर मिस ऐश्वर्या वर्मा को डांस चैंपियन व मिस खुशी को डांस सुपरस्टार का खिताब दिया गया। मुस्कान वर्मा, नेहा पाल, दिव्यांशी राठौर एवं चांदनी तृतीय स्थान पर रही। इसके साथ ही गु्रप डांस में प्राची, चांदनी, प्रिया, रिया एवं नेहा तृतीय स्थान पर रही। स्नेहा एवं मुस्कान द्वितीय एवं अवंतिका तथा मीनाक्षी प्रथम स्थान पर रही। डिंपल, नेहा, इल्मा, पलक, रागिनी, हिमानी, वैष्णवी, हर्षिता, अकांक्षा शर्मा एवं तानिश आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संचालन हर्ष दुबे ने किया। भाजपा महिला जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, नेहा श्रीवास्तव, आकाश, सच्चिदानन्द मिश्रा, सुनील सक्सेना, वीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ0 कृष्णकांत अक्षर, डॉ0 संदीप शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।