प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक कर लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र

पर्यटन स्थलों का गाइड मैप किया गया जारी
इटावा बरेली हाइवे की जाँच दोबारा कमेटी बनाकर करने के दिये निर्देश
स्किल इंडिया कॉम्पटीशन में पुरुस्कार जीतने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
कन्या सुमंगला योजना का प्रचार प्रसार न होने पर विधायिका ने की शिकायत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग/ प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मंत्री ने कृषि विभाग के सौजन्य से श्यामचरण भूलनपुर चिरपुरा कामलगंज व प्रदीपकुमार जिठौली राजेपुर को को 10 लाख की कीमत के कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी, जिस पर 04 लाख की सब्सिडी मिलती है प्रदान की। मंत्री ने मत्स्य विभाग के लाभार्थी को मोपोड की चाबी प्रदान की। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से 05 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल दी गई।प्रभारी मंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया फर्रुखाबाद के पर्यटन स्थलों का गाइड मैप जारी किया। समूह सदस्यों द्वारा मंत्री को हर्बल गुलाल भेंट किया। मंत्री ने स्किल इंडिया कॉम्पटीशन 2025 में पुरुस्कार जीतने बाले आई0टी0आई फर्रुखाबाद के छात्रों को 02 स्वर्ण व 01 रजत प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 02 लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। उ0प्र0राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 226 स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि रेनू व रूपा को 05.65 लाख का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये गए। सोलर पंप के लिये चयनित 03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये। वृद्धावस्था पेंशन के 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिये गए। इसके बाद मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के 02 बच्चों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया। मंत्री ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतरर्गत पांच लाभर्थियों को चेक वितरित कियें। मंत्री ने कृषि विभाग के 05 लाभार्थियों को मूंग बीज मिनी किट प्रदान की गई। मंत्री ने विगत समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। मंत्री ने सी0एम0डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने बाले विभागों की समीक्षा की व प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिये। मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को पंचायती राज विभाग के 15 वित्त आयोग में बी रैंक आने पर खुद पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये। विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि ने कन्या सुमंगला योजना का प्रचार प्रसार न होने की शिकायत की। मंत्री ने ग्राम पंचायत स्तर तक प्रचार प्रसार करने के लिये निर्देशित किया। इटावा बरेली हाइवे की जाँच दोबारा कमेटी बनाकर कराने के लिये मंत्री निर्देशित किया। कार्यदाई संस्थाओं को सभी कार्य टाइमलाइन के अनुसार पूरे करने के लिये निर्देशित किया। मंत्री ने बताया गया कि पर्यटन विभाग नींव करौरी सर्किट बनाने जा रहा है जो लखनऊ व दिल्ली से जुड़ेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक अमृतपुर, विधायक सदर, विधायक भोजपुर, विधायक कायमगंज, सदस्य विधान परिषद, जिला अध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व समस्त जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *