प्रेक्षक ने मतदान स्थलों का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था


शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए प्रशासन ने ताकत झोंक रखी है। इसी के चलते प्रेक्षक ने क्षेत्र में भ्रमण करके मतदान स्थल का निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति ने निरीक्षण करके आवश्यक निर्देश मातहतों को दिये।
रविवार को प्रेक्षक सुरेन्द्र राम ने शमशाबाद पहुंचकर मतदान स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। प्रेक्षक ने मतदान स्थल संख्या 2 व 10 का निरीक्षण किया। वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति को साथ लेकर खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय के निकट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। मालूम हो कि 11 मई को मतदान होना है। प्रशासन ने अभी से ही कमर कसना चालू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *