फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल गौरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक बजरिया सुभाष नगर स्थित जिलाध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ के हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। अभय दुबे को जिलामंत्री, रिषव गुप्ता को नगर अध्यक्ष, पारस मिश्रा को नगर महामंत्री, रिशु कश्यप को नगर मंत्री, वंश गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष कृष्णा दुबे को नगर उपाध्यक्ष, रिषव चौरसिया को तहसील अध्यक्ष, लवी सैनी को वार्ड अध्यक्ष, आयुष ठाकुर को वार्ड मंत्री, देव गुप्ता को वार्ड उपाध्यक्ष, अभय पंडित को वार्ड मंत्री व अन्य कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया। सभी को संगठन की सदस्यता ग्रहण करायी गई। इस दौरान नितिन गुप्ता, हिमांशु दुबे, शिवम गुप्ता, विनीत बाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल गौरक्षा प्रकोष्ठ के संगठन का हुआ विस्तार
