फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर विश्व पर्यावरण दिवस पर वाटिका को पानी से सींचा। विद्यालय में बनी वाटिका में विभिन्न औषधियों व पौधे है। जिनका संरक्षण प्रधानाचार्य स्वयं करते है। छात्रों को भी पौधों के लाभ के बारे में समय-समय पर अवगत कराते रहते है। साथ ही छात्रों द्वारा पार्क में लगे वृक्षों को उनके बारे में परचित कराते हुए प्रेरित करते है। घरों में भी पौधे लगाने के लिए लोगों से अपील की है। वृक्षों को लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने से पौधे संरक्षित होते है। उन्होंने कहा कि जीवन में पौधे अवश्य लगाये क्योंकि यह आगे चलकर यह शोभा बढ़ाते है। प्रधानाचार्य की इस मुहीम में बच्चे प्रेरित होकर उत्साह के साथ कार्य करते है। अध्यापक सुधीर पाल ने अपने निवास की छत पर पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाना व उनकी सुरक्षा करना जरुरी है। विद्यालय में आम, अमरुद, आमला, अनार, सहजन, गिलोए, एलोवेरा, बांस आदि के पौधे तैयार है।
विद्यालय में बनी पुष्प वाटिका को प्रधानाचार्या ने स्वयं किया संरक्षित
