जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भक्तों ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ
बारिश में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री राधा माधव मंदिर से भारतीय संस्कृति की वेशभूषा में नंगे पैरों के साथ भगवान के विग्रह पवित्रता के साथ उनके भक्तगण आध्यात्मिकता के साथ श्री राधा शक्ति श्याम मंदिर भक्ति भावना के साथ ले जाते हैं। वहां उनका पूजन, अर्चन, वंदन संकीर्तन एवं आरती प्रसाद के साथ राथो में विराजमान करते हैं। सबसे आगे बलराम का रथ होता है, जिसे तालध्वज कहा जाता है। सबसे पीछे जगन्नाथ का रथ होता है, जिसे नंदीघोष कहा जाता है। वहीं बीच में बहन सुभद्रा का रथ होता है। इसे दर्पदलन कहा जाता है इन रथों पर भगवान को विराजमान किया जाता है। इन रथों का निर्माण अशोक शर्मा ने किया।श्री राधा शक्ति श्याम मंदिर लोहई रोड से नगर के मुख्य मार्गों पर भक्ति धर्म ध्वजा आध्यात्मिक चिन्ह के साथ गाते बजाते नाचते हुए नगर के मुख्य द्वार मदन मोहन द्वार, महाप्रभु चैतन्य द्वार, बल भद्र द्वार, सुभद्रा द्वार, जगन्नाथ स्वामी द्वार, नील माधव द्वार, सुदर्शन चक्र द्वार, सिद्ध बाकुल द्वार, टोटा गोपीनाथ द्वार के माध्यम से आध्यात्मिक रहस्याओं को उजागर करते हुए मानव शरीर में नौ द्वारों के अनुसार शरीर आत्मा परमात्मा की भक्ति का वर्णन किया। चिन्मय गोस्वामी ने कहा जो लोग इस शुभ मुहूर्त में रथ यात्रा का दर्शन पूजन अर्चन बंधन करते हैं आरती प्रसाद ग्रहण करते हैं। नगर में यह यात्रा मुख्य मार्ग लोहई रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, नेहरू रोड पर संजय गर्ग ने यात्रा का स्वागत किया। वहीं नेहरु रोड पर अपने प्रतिष्ठान के बाहर दीप संस्था के अध्यक्ष निमिष टंडन ने यात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की। भक्तों ने जगह-जगह आरती उतारी एवं भगवान की रथ को खींचने के लिए लोग आतुर दिखाई दिये। वहीं कुछ भक्त सडक़ को साफ करते हुए चल रहे थे। महिला पुरुष सभी लोग भक्ति भाव से भगवान के रथ को खींच रहे थे। डॉ0 मनोज मल्होत्रा, सुरेंद्र सफ्फड, अशोक वर्मा, गोपाल टंडन, श्याम, अंजुम दुबे, विनोद अग्निहोत्री, अशोक मिश्रा, सुनील, अभिषेक अग्रवाल, राहुल कनौजिया, कौस्तुभ अग्रवाल, हिमांशु वर्मा, गौरव, सचिन, सौरभ, पवन, नीरज रस्तोगी, हर्षित सिगतिया, महिला मंडल में मीनू, निशा रस्तोगी, ममता वर्मा, सुषमा मिश्रा, बबिता अग्रवाल, संकीर्तन के साथ आचार्य किशोरी दास अपने परिकरों के साथ मुकुंद सूर्यांश, राम प्रकाश, प्रदीप भक्ति रस की वर्षा कर रहे थे। रथ यात्रा भक्तों के साथ नितगंजा रेलवे रोड होते हुए राधा माधव मंदिर पहुंची। वहां भगवान जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा, बालभद्र भैया की महा आरती एवं जगन्नाथ स्वामी का महाप्रसाद, करिमा माई का महाप्रसाद पाकर लोग धन्य हो गये। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा हरि नाम संकीर्तन देर रात तक चला, शयन आरती के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
नगर में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ स्वामी की शोभायात्रा
