कम्पिल/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए सोमवार को थाने में के0एस0आर0 इंटर कॉलेज की नौ कक्षा की छात्रा हर्षिता शाक्य को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। कुर्सी पर बैठते ही उनके सामने एक महिला फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंची। प्रार्थना पत्र को पढक़र छात्रा ने तत्काल संबंधित बीट दरोगा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। दो टूक में कहा कि महिला फरियादियों की समस्याएं को प्राथमिकता पर सुनने के साथ कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद छात्रा के चेहरे पर एक अलग सा आत्मविश्वास दिखा। छात्रा के अंदर महिलाओं की समस्याओं को सुनकर समाधान कराने का जुनून दिखा।
छात्रा ने बताया कि वह पढ़ाई पूरी करके आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को थाने के दैनिक कार्यों और मिशन शक्ति सहित अन्य आपातकालीन नंबरों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कालेज से आई छात्राओं को टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीन दयाल ने छात्राओं के इस अनुभव को बेहद प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। छात्राएं समाज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व को बेहतर ढंग से समझ पाई हैं। इस दौरान दारोगा प्रेमपाल, योगेन्द्र सिंह व सिपाही चारु, गुलशन, धर्मेंद्र गुर्जर, प्रियंका, कविता आदि लोग मौजूद रहे।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर की कक्षा ५ की छात्रा कु0 अभी को एक दिन का खंड विकास अधिकारी बनाया गया। छात्र ने कुर्सी पर बैठकर सभी कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत से अपने विकास खंड में हजरतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प के अंतर्गत कार्य करने हेतु कहा गया। उपस्थित ग्राम प्रधान नगला केल से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। छात्रा का कहना था कि वह बड़ी अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसने कहा कि करप्शन हमारे समाज में एक बड़ी चुनौती है। जिसे पूरी तरह से खत्म होना चाहिए। इस दौरान मौजूद खंड विकास अधिकारी ने छात्रा का हौसला बढ़ाया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडियो आईएसबी सुखदेश सिंह, नियोजन विभाग से इंदल बाबू, कनिष्ठ लिपिक राज भारती, विनीत वर्मा, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, एकाउंटेंट वीरेंद्र सिंह सहित समस्त विकास खंड स्टाफ , छात्राएं तथा सहायक अध्यापक सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं शाम को चलते वक्त छात्रा ने विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान का आभार व्यक्त किया। जिस पर विकासखंड अधिकारी अमरेश चौहान ने छात्रा को उसके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इसी क्रम में कस्बा नवाबगंज स्थित बी0आर0एम0 इंटर कॉलेज बबना रोड की कक्षा 11 की छात्र विधि जो अपने विद्यालय की कक्षा १० में टॉपर छात्रा है, जिसको आज शासनादेश के अनुसार चलाई जा रही मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण योजना के तहत एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। थाना अध्यक्ष अवध नारायण पांडे तथा अन्य पुलिस जनों ने छात्र का बुकें देकर फूल माला डालकर स्वागत किया। छात्रा ने जन समस्याओं को सुना। थाना क्षेत्र के ही गांव नहरोसा निवासी उपन्यास कुमार पैसे के लेनदेन की समस्या को लेकर आए थे। जिस पर संबंधित हलका इंचार्ज को निर्देशित करते हुए मामले का निस्तारण करने की बात कही। वहीं दूसरे मामले में राजस्व संबंधी समस्या जमीन निस्तारण मामले की बात आई थी। जिसमें छात्र थाना अध्यक्ष ने बबना चौकी इंचार्ज दरोगा राकेश कुमार को राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को निस्तारण करने के निर्देश दिये। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्रा थाना अध्यक्ष के कहने पर थाने का निरीक्षण करवाया। बाद में सभी पुलिसकर्मियों ने छात्रा का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, कस्बा इंचार्ज दरोगा गीतम सिंह, दरोगा गिरीश चंद्र सिंह, दरोगा राम सिंह, दरोगा हेमंत कुमार, हेड कांस्टेबिल वीरेंद्र सिंह, आलोक कुमार, किरण सिंह, अरविंद कुमार के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद आरिफ खान, सहायक अध्यापक पंकज यादव, पीटीआई इजहार आलम खान सहित तमाम छात्राएं व कालेज का स्टाफ मौजूद रहा।
एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनीं छात्राओं ने फरियादियों की सुनीं समस्यायें
