समृद्धि न्यूज। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले सात दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावन जताई है। 22-23 जनवरी को कश्मीर घाटी, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो सकती है, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा भी छाया रह सकता है। उत्तर भारत में इन दिनों ठंड ने थोड़ी राहत दी थी और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। आईएमडी के अनुसार एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 22 जनवरी से स्पष्ट दिखेगा। इसके बाद दूसरा और अधिक प्रभावी सिस्टम 26-28 जनवरी के आसपास पहुंच सकता है। एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 22 जनवरी से स्पष्ट दिखेगा। इसके बाद दूसरा और अधिक प्रभावी सिस्टम 26-28 जनवरी के आसपास पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की बहुत ज्यादा संभावना है। कोहरे की वजह से सडक़, रेल और हवाई यातायात बाधित हो सकता है। यात्रियों को सावधान रहने और एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि कम विजिबिलिटी के कारण सडक़ दुर्घटनाएं हो सकती हैं। वहीं 22-24 जनवरी के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 23-24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 22-23 जनवरी को राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम एक बार फिर लेगा करवट, होगी बारिश
