डायल ११२ पुलिस ने पहुंचकर की जांच

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों ने मकानों से चोरी का असफल प्रयास किया। घटना की सूचना पर डायल ११२ पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम रमापुर जसू निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के मकान की दीवार में अज्ञात चोरों द्वारा नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया। परिजन गर्मी की बजह से छत पर सो रहे थे। यहीं के निवासी अवधेश कुमार पुत्र प्रेमचंद के मकान में भी अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट के दरवाजे का कुंडा बेलचे से तोडऩे की कोशिश की, लेकिन खटपट की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। शोर मचाने पर चोर फरार हो गए। सूचना डायल ११२ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और वापस लौट गयी। ग्राम प्रधान अनुज कुमार राजपूत ने रात्रि चोरों द्वारा दो मकानों में चोरी का प्रयास किया गया है। पीडि़तों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।- —————–
