समृद्धि न्यूज। इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। कई मीडिया रिपोट्र्स में उनके निधन के बारे में दावा किया गया है। विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में भी शेफाली के निधन की जानकारी साझा की है। शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। अचानक रात 11 बजे के आसपास उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में शुक्रवार 27 जूनए को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से बॉलीवुड और उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है, शेफाली ने 2000 की शुरुआत में अपने एक गाने से जो धूम मचाई थी, उसकी गूंज आज भी सोशल मीडिया पर सुनाई देती है। इस गाने की वजह से इंजीनियरिंग की पढाई करने वाली एक आम स्टूडेंट से शेफाली रातों-रात स्टार बन गई। अपने 42 साल के सफर में शेफाली ने खूब शोहरत कमाई, लेकिन जिंदगी ने उन्हें अपनी कहानी पूरी करने का मौका नहीं दिया। साल 2002 में डीजे डॉल के रीमिक्स गाने कांटा लगा ने खूब धूम मचाई थी। इस गाने के वीडियो में एक लडक़ी ने बिकनी पहने, बेफिक्र अंदाज़ में डांस करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। वो लडक़ी और कोई नहीं बल्कि शेफली जरीवाला थीं। गुजरात के एक गुजराती परिवार में जन्मी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही शेफाली के लिए ये एक अनोखा मोड़ था। उन्हें अपने कॉलेज के कैंपस से ही इस वीडियो के लिए चुना गया था।
Best actress
Best dancer
Best human beingBest contentants of Bigg Boss
Shefali Jariwala is no more 💔💔💔💔💔#ShefaliJariwala pic.twitter.com/Vl5IZjoRbV
— Ashish Singh (@AshishSinghKiJi) June 27, 2025
वायरल बयानी ने विक्की ललवानी की पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि शेफाली को उनके पति और तीन अन्य लोग बेलेव्यू मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल लेकर गए। हॉस्पिटल के एक स्टॉफ ने इस खबर की पुष्टि की है कि शेफाली की मौत हॉस्पिटल आने से पहले ही हो चुकी थी। इस हॉस्पिटल के डॉ0 लूला ने इस खबर का खंडन नहीं किया, इतना इतना कहा कि वह किसी भी मरीज के बारे में कोई विवरण नहीं बता सकता हैं। फिर उसी हॉस्पिटल के डॉ0 सुशांत ने बताया और खबर की पुष्टि की है, उन्होंने कहा हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेज रहे हैं।
एक गाने ने बदली किस्मत
कांटा लगा ने शेफाली को रातो-रात कांटा लगा गर्ल बना दिया। हालांकि इस गाने के लिए उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी। कुछ संस्थाओं ने तो इस गाने के सिंगर और शेफाली दोनों के लिए सेंसर बोर्ड से शिकायत भी की।