धारदार हथियार की दम पर बिहारी मजदूर से हजारों की लूट

आरोपियों ने लगाई झोपड़ी में आग

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बिहारी मजदूर ने दबंगों ने धारदार हथियार की दम पर हजारों की नकदी लूट ली। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार शत्रुघन पुत्र स्वर्गीय नारायण निवासी गलहा थाना बेलदौर जनपद खगडिय़ा राज्य बिहार ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह साथियों के साथ रामनिवास ठेकेदार के यहां मछली पकडऩे का कार्य करता है। आरोप है 11 अक्टूबर 8 बजे के करीब चंद्रकिशोर, रामवीर, मनोज, विशाल निवासी अजीजाबाद सहित चार लोगों द्वारा 34,865/- रुपए की नगदी जो पीडि़त द्वारा ठेकेदार से ली थी। पीडि़त के अनुसार यह नगदी संजीव कुमार से लाया था। आरोपियों ने धारदार हथियार की दम पर मारपीट कर लूट ली। शोर मचाए जाने पर जब तक गांव के लोग मौके पर आते, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे और स्वयं भी मौके से जा चुका था। पीडि़त के अनुसार आरोपियों द्वारा अभद्र व्यवहार कर जहां उसकी मेहनत की कमाई लूट ली गई, वहीं उसकी झोपड़ी में आग भी लगा दी। जिससे झोपड़ी में रखे, जाल, बर्तन तथा अन्य सामान भी जला गया। पीडि़त ने सभी आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *