सौरिख, समृद्धि न्यूज। विद्यालय प्रबंधक ने दबंगों के खिलाफ थाना प्रभारी से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
आशा देवी बालिका महाविद्यालय के प्रबंधक ने थाना प्रभारी को दिये शिकायती पत्र में दर्शाया कि मेरे राजनीतिक विरोधी जिन्होंने पहले भी षड्यंत्र के तहत मेरे ऊपर फर्जी मुकदमे लगवाए थे, जो की समस्त मुकदमे न्यायालय द्वारा दोष मुक्त किए जा चुके है। विरोधी लगातार मेरी सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक छवि धूमिल करने के प्रयास करते आ रहे हैं। 6 जनवरी को 11 बजे मैं अपने विद्यालय के पास मंदिर में पूजा कर रहा था, उसी समय विद्यालय के गेट पर एक अज्ञात बिना नंबर का वाहन आकर रुका, जिसके अंदर चार संदिग्ध युवक बैठे हुए थे, कुछ देर रुकने के बाद गाड़ी को मोडक़र मेरे पास मंदिर तक लाकर खड़ी कर दी। मेरे विद्यालय के गेटमैन को शक हुआ तुरंत गाड़ी के पास पहुंच गया। मैं भी वहां से निकलकर अपने विद्यालय पहुंच गया। गेटमैन द्वारा उक्त संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने पर वे लोग गाड़ी स्टार्ट करके भाग गए। समस्त घटना विद्यालय में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरे में कैद हो गयी। उक्त घटना से मैं व मेरा परिवार भयभीत है, कई बार मेरे विद्यालय के आसपास संदिग्ध लोगों को आते-जाते विद्यालय के स्टाफ के लोगों ने देखा है। मेरे राजनीतिक विरोधियों द्वारा कूटरचित षड्यंत्र का परिणाम है। मेरे ऊपर किसी भी समय विरोधियों द्वारा जानलेवा हमला कराया जा सकता है। मुझे अपने व अपने परिवार की जान का खतरा कई वर्षों से बना हुआ है। पीडि़त ने कार्यवाही की मांग की है।
विद्यालय प्रबंधक को जान का खतरा, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दी तहरीर
