डीएम सहित आलाधिकारियों ने दुर्घटना स्थल पहुँच निरीक्षण किया
कन्नौज, समृद्धि न्यूज़। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा रेलवे एन०डी०आर०एफ० के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन, कन्नौज के निर्माणाधीन नवीन भवन के लेंटर की ढही शटरिंग दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा एस०डी०आर०एफ०, एन०डी०आर०एफ० टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य कुशलतापूर्वक संपन्न कराते हुए फंसे हुए सभी श्रमिकों को बाहर निकाला गया है। एवं राहत कार्य पूर्ण किये जाने के उपरान्त अभी तक कोई भी जनहानि नहीं हुयी है। इस दुर्घटना में घायल हुये व्यक्तियों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ आंशिक रूप से घायल व्यक्तियों का उपचार किया गया एवं गम्भीर रूप से व्यक्तियों को उच्च चिकित्सा केन्द्रों के लिए रेफर किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा अस्पताल में भर्ती गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को रू 2.50 लाख एवं आंशिक रूप से घायल व्यक्तियों को रू 50000 प्रति व्यक्ति की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह, उप जिला मजिस्टेट सदर आईएएस स्मृति मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण रहे।