पीडीए की जन चौपाल में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जायें-डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव
लजीज दाल बाटी का कार्यकर्ताओं ने जमकर उठाया लुत्फ
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की मजबूती तथा विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गयी।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज के ग्राम सिरौली में संजीव यादव के आवास पर रविवार को पीडीए जन चौपाल व दाल बाटी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्गों, युवा साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने पार्टी की मजबूती तथा आगामी विधानसभा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अभी से कार्यकर्ता पूरी दमदारी से जुट जायें और सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचायें। भाजपा की हकीकत जनता इतने वर्षों में जनता जान चुकी है। अब वह भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। जितने भी विकास कार्य व भर्तियां हुईं वह सब सपा की देन है। भाजपा ने सिर्फ चंद राशन का लालच देकर जनता को गुमराह करने का काम किया है। इस बार जनता भाजपा की बातों में आने वाली नहीं है। मौजूद लोगों का उन्होंने धन्यवाद व्यक्त किया और उन्होंने सर्दी के मौसम में अपना कीमती समय दिया। दौरान डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कई बुुजुर्गों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं किसान यूनियन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फसलों को लेकर डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव को अपना दुख दर्द बताया। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार तथा किसान यूनियन टिकेत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, प्रभाकांत मिश्रा, छविनाथ सिंह आदि नेताओं ने अपनी फसलों के सही रेट ना मिलने के बारे में विचार किरया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव, संजीव यादव, धीरज मिश्रा, रामबरन यादव, अजमेर सिंह, फौजी हरिनंदन सिंह, दीपू यादव, नाहर सिंह यादव, रामपाल यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुरेश यादव, रिशिपाल यादव, अरविंद शाक्य, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, अजय यादव, रफीपाल यादव, फैजान खान एडवोकेट, विजय सिंह ठाकुर, विमलेश कश्यप, जलालुद्दीन सहित हरिनंदन सिंह फौजी सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *