फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद हवाईअड्डे के विकास के संबंध में पर्यटन मंत्री ने फर्रुखाबाद हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किये जाने के लिए नागर विमानन मंत्री को पत्र लिखा था। पर्यटन मंत्री प्रदेश सरकार को लिखे पत्र में कहा कि जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किये जाने हेतु नागर विमानन मंत्री भारत सरकार को लिखे गये पत्र 11 अपै्रल 2025 के उत्तर में उनके दिनांक 16 अगस्त 2025 छाया प्रति संलग्न, का संदर्भ लेने एवं तदनुसार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा राज्य-सरकार को लिखे गये पत्र 01 जून 2024 के अनुसार उक्त हवाई पट्टी के विस्तारण हेतु अग्रिम कार्यवाही कराने हेतु संबंधित को निर्देशित करने की कृपा करें।
नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने पर्यटन मंत्री उ0प्र0 को लिखे १६ अगस्त के पत्र में कहा कि फर्रुखाबाद हवाई अड्डा फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद में स्थित है और यह उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है। इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराना चाहूँगा की उड़ान 5.2 के अंतर्गत (विशेष रूप से 20 से कम यात्रियों के बैठने की क्षमता वाले छोटे विमानों के लिए, फर्रुखाबाद हवाईपट्टी से परिचालन के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं। तदनुसार, नागर विमानन मंत्रालय द्वारा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार को 17 फरवरी 2024 को अर्ध शासकीय के माध्यम से छोटे विमानों (2बी श्रेणी) के परिचालन हेतु हवाईपट्टी के विकास के लिए सभी बाधाओं से मुक्त, नि:शुल्क और भावी विस्तार हेतु उपयुक्त भूमि की उपलब्धता के संबंध में पुष्टि का अनुरोध किया गया था।
इसके प्रत्युत्तर में, उत्तर प्रदेश सरकार ने सूचित किया कि फर्रुखाबाद में मौजूदा 1228 मीटर वाई 24 मीटर वाला रनवे 2बी विमान के लिए अपर्याप्त है। मास्टर प्लान के अनुसार, रनवे को 1500 मीटर तक विस्तारित करने की आवश्यकता है, साथ ही टर्मिनल भवन और अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त भूमि की भी, आवश्यकता है।
राज्य सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से फर्रुखाबाद हवाईअड्डे के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का अनुरोध किया है। इसके प्रत्युत्तर में, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने दिनांक 01 जून 2024 के पत्र के माध्यम से राज्य सरकार को सूचित किया कि फर्रुखाबाद हवाई अड्डे पर उपलब्ध रनवे 20 एकड़ भूमि तक सीमित है और विभिन्न बाधाओं से घिरा हुआ है। अत: राज्य सरकार को सुझाव दिया गया है कि वह नए ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के लिए लेआउट योजना के अनुसार अन्य स्थल को चिह्नित कर उसे आरक्षित करें।
फर्रुखाबाद हवाई पट्टी के विस्तारण हेतु अग्रिम कार्यवाही के लिए पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
