घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार 20 वर्ष पुत्र नीरज जो घरेलू कलह और मानसिक तनाव से परेशान चल रहा था। अश्वनी ने अपने दो मंजिला मकान के मुख्य गेट पर रस्सी डालकर फांसी लगा ली।जिसे देख परिजनों ने उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक डॉक्टर ने जांच के बाद अश्वनी को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता नीरज ने बताया कि अश्वनी ने बीएससी की पढ़ाई पूरी कर ली थी, लेकिन वह परीक्षा नहीं दे पाया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। पिता के अनुसार, पढ़ाई और भविष्य की चिंता के साथ-साथ घर में चल रही घरेलू कलह भी उसके तनाव का एक प्रमुख कारण थी। परिजनों ने बताया कि अश्वनी की मां का निधन उसके बचपन में ही हो गया था। वह दो भाइयों में बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर अक्सर परेशान रहता था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *