पत्नी को मायके विदा कर युवक ने लगाई फांसी, हालत नाजुक

गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव में बुधवार को एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गांव संतोषपुर निवासी 40 वर्षीय हरेंद्र ने बुधवार को यह कदम उठाया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरेंद्र लकड़ी का कारोबार करता है। उसकी पत्नी रेखा ने बताया कि वह गर्भवती है और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। रेखा के अनुसार हरेंद्र शराब पीने का आदी है। पत्नी रेखा ने जानकारी दी कि बुधवार दोपहर वह अपने पिता के साथ मायके जा रही थी और पति हरेंद्र ने उसे विदा किया था। बाद में उसे सूचना मिली कि हरेंद्र ने फांसी लगा ली है। पड़ोसियों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और घटना की जानकारी दी। फिलहाल हरेंद्र का उपचार लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *