फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गौकशी की घटना में वांछित अभियुक्तों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी। दूसरा पुलिस दूसरे अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना शमशाबाद के क्षेत्र में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। रोशनाबाद पर चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आते दिखायी दिये। जिन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जबावी फायरिंग की। जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी और वह वहीं गिरकर घायल हो गया। वहीं दूसरा व्यक्ति अंधेरा फायदा उठाकर वहां से भाग गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम शकील बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शकील गौकशी के आरोप में वांछित चल रहा था। वहीं पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए भागे हुए अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रियाजुद्दीन बताया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के पास से दो तमंचे व कुछ कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। गोली लगने से घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना शमसाबाद क्षेत्रान्तर्गत गोकशी के अभियोग में वांछित अभियुक्तों से हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ द्वारा दी गई बाइट