सट्टे की खाईवाड़ी करते दो सटोरिया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्तगण शिवमंगल पुत्र रामशंकर, कुलदीप पुत्र रामशंकर को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तगण के कब्जे से 09 सट्टा पर्ची, 01 अदद पेन, 03 अदद एड्रायड मोबाइल व 01 अदद कीपैड मोबाइल व 32900/- रूपये नगद बरामद किये तथा बरामदगी के आधार पर कोतवाली फतेहगढ़ पर मु0अ0सं0-265/25 धारा-3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दिनांक 08.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण शिवमंगल, कुलदीप पुत्रगण रामशंकर को अभियुक्त शिवमंगल उपरोक्त का किराये का मकान चौसरपुर रोड ग्राम याकूतगंज थाना कोतवाली फतेहगढ़ से सट्टे की अवैध खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *