चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव में सुबह 8:00 बजे गंगा में नहाने गांव की ही चार-पांच लड़कियां रेता पर गई थी नहाने जिसमें दो को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया। दो लड़कियां मृतक कुसुम कुमारी उम्र 17 वर्ष पुत्री राम गरीब साहनी निवासी जलालपुर माफी थाना चुनार व काजल उम्र 16 वर्ष पुत्री राजू साहनी निवासी जलालपुर माफी थाना चुनार को गोताखोरों द्वारा काफी मशक्कत के बाद 2:00 बजे के पास निकल गया। साथ में गीता 16 व सीता 18 पुत्री खुशाल निवासी ग्राम जलालपुर माफी को मालाओं ने बचा लिया था।
मृतक काजल का भाई अजय साहनी ने बताया कि हम दो भाइयों में मेरी बहन अकेली थी जो कक्षा 10 की छात्रा थी। पिता मलेशिया में लेबर का काम करते हैं। कुसुम साहनी चार बहनों में बीच वाली थी दो भाई है पिता खेती बाड़ी कर अपना गुजर बसर चलाते हैं।
मृतक काजल का भाई अजय ने कहा कि अगर घाट पक्का होता तो लड़कियां बालू रहता पर नहीं जाती नहीं कोई इस तरह की घटना घटना है।
दोनों शवो मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा घटनास्थल पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य मय फोर्स मौजूद रहे।
नहाते वक्त गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत, स्थानीय मछुआरों ने दो को बचाया
