कन्नौज जेल में चादर की रस्सी बनाकर दो कैदी फरार

कन्नौज, समृद्धि न्यूज़। जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही से चादर की रस्सी बनाकर दो कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए हैं. फरार कैदी की सूचना मिलने के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए. फरार आरोपी एक चोरी तो दूसरा पॉक्सो एक्ट में वांछित है.

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि फरार होने वाला एक कैदी चोरी के मामले में सजा काट रहा था, जबकि दूसरा कैदी, पॉक्सो एक्ट का आरोपी था. दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच कर कैदी रक्षा बल पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों कैदी चादर की रस्सी बनाकर दीवार को फांदकर फरार हो गए हैं. फरार कैदियों के नाम अंकित और शिवा हैं. अंकित चोरी के मामले में शिवा पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद था.सूत्रों के मुताबिक, दोनों कैदियों ने महिला बैरक की ओर बनी करीब 30 फीट ऊंची दीवार पर चादरों की रस्सी बनाकर उसे लटका दिया और उसी के सहारे दीवार कूदकर फरार हो गए. जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि दोनों फरार कैदियों के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की जा रही है. साथ ही जेल प्रशासन की लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है. कारागार मुख्यालय लखनऊ द्वारा जेलर विनय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है. वरिष्ठ जेल अधीक्षक के स्तर से जेल वार्डर शिवेंद्र सिंह यादव, अतुल मिश्रा औरनवीन कुमार को भी निलंबित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *