क्लॉथ स्टोर से अज्ञात महिलायें हजारों की साडिय़ां चुराकर फरार

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद नगर के मोहल्ला दलमीर खां निवासी विनोद सक्सेना की नगर के गोदाम मार्ग पर कपड़े की दुकान है। मंगलवार की सुबह पुत्र सुंदर को बैठाकर आवश्यक कार्य बाहर चले गए।
दोपहर के वक्त तीन महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और साडिय़ां दिखाने को कहा। सुंदर ने महिलाओं को साडिय़ां दिखायीं। महिलाएं सुंदर को बच्चा समझकर बातों उलझाए रही और झांसा देकर लगभग 15 साडिय़ां छिपाकर रफूचक्कर हो गयीं। जब स्टोर स्वामी अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचा तथा क्रय विक्रय का विवरण पूछा, तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की। जब दुकान के अंदर देखा तो साडिय़ां नहीं थीं। साडिय़ों को गायब देखा, तो उन्होंने पुत्र से पूछा कि क्या साडिय़ां बेची हैं, तो उसने कहा नहीं तो। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो चोरी की वारदात सामने आयी। विनोद सक्सेना ने थाना पुलिस को अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने चोरी की फुटेज थानाध्यक्ष मनोज भाटी को भी दिखाई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *