समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव हेतु वाहनों की व्यवस्था हेतु मंगलवार को परिवहन विभाग ने राजकीय इण्टर कालेज में वाहनों को उपलब्ध कराया।इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ॠतु सिंह द्वारा वाहनों की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।विधानसभा उपचुनाव हेतु जिला प्रशासन की मांग के अनुरूप बड़ी बसें,बोलेरो,इन्नोवा अर्टिगा वाहनों की व्यवस्था लगभग पूरी हो गई है।पोलिंग पार्टियों हेतु 114 बड़ी बसें और 23 छोटी गाड़ियां लगायी गयी है। इसके अलावा रिजर्व में भी वाहन रखे गए हैं।संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुश्री सिंह द्वारा पुलिस लाइन में भी वाहनों की व्यवस्था का जायजा लिया गया।पुलिस विभाग द्वारा मांगे गए वाहनों में लगभग 180 बोलेरो,अर्टिगा व इनोवा वाहन इत्यादि परिवहन विभाग ने उपलब्ध करा दिए गए है।पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुश्री सिंह द्वारा सभी चालकों को अच्छा व्यवहार और भली भांति ड्यूटी करने का मंत्र दिया गया और वाहनों को फिट तथा प्रपत्रों को वैध रखने के निर्देश दिए गए।इस दौरान सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रवीण सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आर.पी. सिंह,पी.टी.ओ,कार्यालय कर्मचारी सर्वर जावेद अतुल मौर्य,ब्रह्मा,मनीष,अनुराग,प्रवर्तन सिपाही आदि ने सहयोग किया।